Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा मण्डल कार्यसमिति बैठकों की तिथियां और अतिथि तय

भाजपा मण्डल कार्यसमिति बैठकों की तिथियां और अतिथि तय

अंबेडकर नगर। भाजपा मण्डल कार्यसमिति की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में मंडलों की कार्यसमिति, पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठकें तय कर दी गई हैं। ये बैठकें 28, 29 और 30 अगस्त को जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित होंगी। बैठकों में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठकें दो घंटे की होंगी, जिसमें कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही संगठन से जुड़ी विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बताया कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने में समर्पित कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों और कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिलाध्यक्ष द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग मंडलों की बैठकों में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को नामित किया गया है।

सैदापुर में मुख्य अतिथि त्रयंबक तिवारी, विशिष्ट अतिथि बाल्मीकि उपाध्याय, अकबरपुर नगर में त्रयंबक तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, कुर्की में डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, बेवाना में पंकज वर्मा, नंदकुमार तिवारी राना, जलालपुर नगर में यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. संजय सिंह, जीवत में रमाशंकर सिंह, रवि सिंह चौहान,मालीपुर में बाबा रामशब्द यादव, अविनाश सोनकर, भियांव में अवधेश द्विवेदी, नेवादा में कपिल देव वर्मा, जवाहिर मौर्य, रामनगर में सुमन पांडेय, भगवान पांडेय, राजेसुल्तानपुर में मनोज मिश्र, डॉ. योगेंद्र मिश्रा, जहांगीरगंज में डॉ. राना रणधीर सिंह, अमरजीत मौर्य, गोविंद साहब में सुग्रीम कन्नौजिया, शुभम सिंह पालीवाल, टांडा नगर में डॉ. रजनीश सिंह, दिनेश चौधरी , हंसवर में विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, आनंद जायसवाल, सद्दरपुर में अमरेंद्र कांत सिंह, अमित गिरी, बसखारी एवं कटेहरी में त्रयंबक तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, केदार नगर में सतपाल पटेल, अमित सिंह, भीटी में डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिदर्शन राजभर, श्रवण क्षेत्र में दिलीप पटेल देव, दिलीप तिवारी,खजुरी में विनय पांडेय, सुभाष वर्मा मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments