Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालांच किया गया दशमी फिल्म का पोस्टर

लांच किया गया दशमी फिल्म का पोस्टर

अयोध्या। 16 फ़रवरी को रिलीज हो रही हिंदी फिल्म दशमी का पोस्टर लॉन्च किया गया। सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर व कलाकारों ने इसे लांच किया। फिल्म में ऐश्वर्या, मनोज सिंह टाइगर व संजय पांडे मुख्य भूमिका में है। जिसमें सामाजिक बुराइयों को इंगित किया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म निर्देशक शांतनु तांबे ने बताया कि कब तक कलयुग में त्रेतायुग के रावण को जलाते रहेंगे। अब कलयुग के रावण को जलाने का समय इस फिल्म में बताया गया है। फिल्म के सभी ट्रेलर और गाने आ चुके हैं। बलात्कार की वारदात को लेकर फ़िल्म बनाई है। उन्होंने बताया कि फिल्म की लखनऊ, कानपुर, मलियाबाद औऱ अयोध्या में शूटिंग की गई। एक छोटा सा हिस्सा इसका मुंबई में शूट किया गया। दशरथगद्दी के महंत बृजमोहन दास ने फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर राइटर व फिल्म के कलाकारो को प्रभु श्री राम की नगरी से फिल्म की लांचिंग को लेकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दशमी नाम से सबको पता चल जाता है कि दशमी फिल्म का मतलब हुआ बुराई का अंत और सच्चाई की जीत, इस फिल्म के जरिये इन सभी लोगो ने दिखाने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments