Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा दर्शनगर रेलवे स्टेशन, पुर्नविकास की रखी गयी...

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा दर्शनगर रेलवे स्टेशन, पुर्नविकास की रखी गयी आधारशिला


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखी। जिसमें अयोध्या का दर्शन नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद लल्लू सिंह शामिल हुए। इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण व पोर्टिको का प्रावधान होगा। स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टाल, एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यवसायिक बैठकों के लिए स्थान व लाकर रुम होंगे।



सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा। विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सौन्दयीकरण करके यहां यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर जफराबाद रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गो का चौड़ीकरण किया जा रहा है। देश विदेश से रामनगरी में आने वाले पयर्टकों की सुविधा के लिए श्रीराम हवाई अड्डे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या आने वाले समय में देश के विकसित व सुन्दर शहर में एक होगा।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कई गुना बढ़ती जा रही है। जिसके लिए सरकार लगातार सुविधाओं का विकास कर रही है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पयर्टन सुविधाओं के विकास का सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय लोगो के मिलेगा। लगातार मिल रहे परियोजनाओं से पूरे अयोध्या जनपद में रोजगार सृजन होगा। जिससे यहां के लोगो में समृद्धि आयेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिनेश मिश्रा, परमानंद मिश्रा, दिव्य प्रकाश तिवारी, आकाश मणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोगो की उपस्थिति रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments