Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में डांडिया की धूम

अविवि के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में डांडिया की धूम


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में डांडिया की धूम रही। कार्यक्रम कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के संग डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी स्तुति एवं गणेश वंदना की। इसके उपरांत छात्रा अंजली सिंह ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों सहित दर्शक समूह को आकर्षित किया। वहीं बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा अस्मिता ने राम धुन पर शास्त्रीय राम भजन की मनोहारी प्रस्तुति दी। समूह नृत्य में राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

      कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने छात्राओं द्वारा की गई शानदार प्रस्तुति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत लोक परंपराओं का देश है। इन दिनों नवरात्रि का पवित्र त्यौहार चल रहा है। जिसमें माँ शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की उपासना की जाती है। गरबा एवं डांडिया नृत्य भी इसी उपासना परंपरा का एक अभिन्न अंग हैं। कुलपति ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी में नौ दुर्गा का रुप है। नारी अपनी शक्ति को पहचाने। हमारे देश में नारी हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रही हैं। इसलिए पूरे मनोयोग से अध्ययन करें, जिससे कामयाबी मिले और माता-पिता का नाम रोशन करें।

     कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो. नीलम पाठक, वार्डन डॉ. गीतिका श्रीवास्तव एवं डॉ. स्वाति सिंह ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का प्रबंधन छात्रा तन्या सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा सिंह और ऋतिका सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला कर्मियों में रंजना चैधरी, इंद्रावती, गीता और छात्राओं श्रेया सिंह, अनुभवी सिंह पायल, खुशी, तनु शर्मा, सृष्टि सिंह, हेमलता मिश्रा, सत्यम पटेल, कुमुद, आशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने डांडिया में सहभागिता दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments