Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार पहिया वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

चार पहिया वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत


बसखारी अंबेडकर नगर।राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आये साइकिल सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना करने के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना मंगलवार  उस समय की बताई जा रही है।जब हंसवर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गिरंट के रहने वाले विद्यासागर पुत्र सुखराम उम्र लगभग 65 वर्ष साइकिल से टांडा की तरफ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह  राष्ट्रीय राजमार्ग 233 मुजाहिद पुर  पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक शत्रुघ्न यादव ने घायल अवस्था में विद्यासागर को बसखारी सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा। वही मामले में जरूरी  लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है‌।मामले में मृतक के पुत्र प्रमोद के प्रार्थनापत्र के आधार पर बसखारी पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वाहन व चालक का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मामले में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन व वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास भी शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments