Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा


◆ बारात से लौट रहे जय नाथ को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, परिजनों में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत तिघरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवादा कला गांव निवासी 56 वर्षीय जय नाथ के रूप में हुई है, जो बारात में बैंड बजाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिघरा गांव के पास तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जय नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिवार में मातम का माहौल है। जय नाथ की पत्नी की मौत आठ वर्ष पहले ही हो चुकी थी। उनके पीछे दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी पूजा अब अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभालने को मजबूर है। सबसे छोटी संतान सौरभ इस समय इंटरमीडिएट का छात्र है। पिता की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments