Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क दुर्घटना में डम्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मामले में बसखारी पुलिस के द्वारा मृतक के परिजन के प्रार्थना पत्र मुकदमा पंजीकृत कर चालक एवं वाहन का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। दुर्घटना गुरुवार बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया पुल के करीब उस समय का बताया जा रहा है। जब बेला परसा निवासी विनय पुत्र गम्भू उम्र लगभग 20 वर्ष साइकिल से बसखारी से बेला परसा अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह हरैया पुल के निकट पहुंचा था कि इसी बीच सड़क निर्माण में लगी एक डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसे बसखारी सीएचसी ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन के द्वारा बसखारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर चालक व वाहन का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments