Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षीरसागर में लगे कटीले तारों में उतरा करेंट, पांच बंदरों की मौत

क्षीरसागर में लगे कटीले तारों में उतरा करेंट, पांच बंदरों की मौत


◆ बड़ी लापरवाही – हो सकता था बडा हादसा


अयोध्या। रामनगरी के जलवानपुरा में करेंट लगने के कारण पांच बंदरों की मौत हो गई। सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन मार्ग के निकट जलवानपुरा मोहल्ले में क्षीर सागर स्थित है। जिसे चारों ओर से कटीले तार से घेरा गया है। इन्हीं कटीले तारों में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित होने के कारण पांच बंदर उसमें चिपक गए जिससे उनकी मौत हो गई।

 क्षीर सागर की सफाई के लिए वाटर पम्प लगाए गए है। पंप चलाने के लिए पैनल लगाया गया है। इसी पैनल का तार कटीले तारों में छू जाने के कारण तारों में करेंट प्रवाहित होने लगा जिससे हादसा होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। घटना के बाद पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने बंदरों को तारों से निकाला। बंदरों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद अंतिम संस्कार होगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह बड़ी लापरवाही है। तारों का रखरखाव सही तरीके से नही किया। जिसकारण घटना हुई। इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों भी इसकी चपेट में आ सकते थे। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments