Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मझगवा में घर के ऊपर गिरे पेड़ को हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर सीओ राम बहादुर सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार,राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने पहुंचकर लोगो समझाया बुझा कर पंचनामा करके शव पोस्टमोर्टम के लिए भेजवा दिया। शुक्रवार की देर शाम राहुल पुत्र राजकुमार यादव के घर ऊपर पीपल का पेड़ गिर गया था। राहुल गिरे पेड़ को काट कर हटा रहा था इसी दौरान राहुल के बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक राहुल घर में सबसे बड़ा बेटा था । परिवार में वही एकमात्र कमाने वाला था। घर में उसके छोटे भाई के अलावा दो छोटी बहने है। राहुल के दो छोटे बच्चे है। परिवार में इस आकस्मिक निधन से कोहराम मचा हुआ है । बूढ़े मां और बाप, बहन, भाई, पत्नी और छोटे बच्चो का करुण क्रंदन लोगो का दिल झकझोर दे रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments