Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायश विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद...

यश विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता


अयोध्या। दर्शन नगर स्थित यश विद्या मंदिर में 29 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. पूनम जोशी विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग साकेत महाविद्यालय व विशिष्ट अतिथि प्रशान्त कमल ग्राम प्रधान रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्या सरिता त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने अपने सांस्कृतिक व खेलकूद के कौशल दिखाए। स्वागत गीत “गूंज उठी मन की वीणा“ के मधुर स्वरों ने प्रांगण में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मशाल धवन के साथ हुआ। विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर चयनित एथलीट साक्षी एवं राष्ट्रीय खो-खो टीम बालिका वर्ग, बालक वर्ग ने मशाल को उसके गंतव्य तक पहुंचा कर उसकी शोभा बढ़ाई। कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शपथ ग्रहण संपन्न हुआ जिसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्य मैम ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, उन्होंने विद्यालय की वर्ष वर्ष भर की उपलब्धियों को साझा किया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी-अपनी रेस प्रस्तुत की। योगा और एरोबिक्स की मनमोहक प्रस्तुति ने प्रत्येक दर्शक के अन्दर एक अलग ही उल्लास का संचार किया। स्काउट पिरामिड ने लोगों को यह सीख दी कि हमारे जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और सन्तुलन कितना आवश्यक है। बालक बालिका वर्ग की 100 मी०, 200 मी० और 400 मी० की रिले रेस, अंडर-16 एवं अंडर-19 के लिए आयोजित की गई।

अंत में चारो सदन का लोक नृत्य प्रस्तुत हुआ। विद्यालय के लोकनृत्य ने देश की विविधता और एकता को एक सूत्र में पिरोकर उसकी एक मनोहर झांकी प्रस्तुत की। विद्यालय की वेस्ट एथलीट जिनमें बालक वर्ग अंडर-16 में अनुभव सिंह और आयुष यादव , अंडर – 19 में अनुराग यादव एवं बालिका वर्ग में अंडर -16 प्रज्ञा यादव, अंडर -19 में आराधना यादव को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के विजेता सदन कचनार को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की तेजस्वी छात्रा भव्या दूबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया और नमामि भारत माता के स्वर्णिम स्वरों द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। संदीपा शुक्ला एवं राजकुमारी तिवारी के कुशल निर्देशन में आयूषी, राज, अमर, मानवी एवं अंश गुप्ता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments