Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अयोध्या। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राम नगरी अयोध्या के देवी मंदिरों में आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।
वहीं कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुवात हो गयी। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन पूजन हेतु लम्बी कतारें दिखाई दी। वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने भी खास प्रबन्ध किये हुए थे। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात दिखाई दी। वहीं सुबह सरयू स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं अयोध्या में हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में देश के विभिन्न स्थानों से आये श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। रामनवमी के पर्व का उत्साह अभी से अयोध्या में दिखाई देने लगा है। मरी माता मंदिर के महंत चन्दशेखर त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन मंदिर में कलश स्थापना हुई। अष्टमी के दिन रात्रि में विशेष पूजन का आयोजन किया जायेगा। नवमी सुबह सामूहिक हवन, दोपहर में कन्या भोज, इसके भोजन प्रसाद दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments