Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवकाली व जनौरा के बीच खेला जायेगा सांसद खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट...

देवकाली व जनौरा के बीच खेला जायेगा सांसद खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट का फाईनल

अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। यहां दर्शकों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है। यहां हुए क्रिकेट के सेमीफाईनल मुकाबलों में फैन क्लब जनौरा व कल्याण सिंह के बीच हुए मैच में जनौरा की टीम विजयी हुई। वहीं दूसरे सेमीफाईनल में अग्रसेन वार्ड व देवकाली के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें देवकाली ने विजय प्राप्त की।
अन्य मैच में नवमी क्बल रिकाबगंज ने सरदार भगत सिंह वार्ड को चार विकेट से हराया, कृष्णा नगर ने सदर कैंट को सात विकेट से पराजित किया। जनौरा ने चित्रगुप्त वार्ड को हराया। लालबाग ने राठहवेली वार्ड को छः विकेट से, झूलेलाल वार्ड ने रायल क्लब बल्ला हाता को सात विकेट से, अम्बेडकरनगर वार्ड ने जय प्रकाश नारायन वार्ड को आठ विकेट से, कल्याण सिंह वार्ड ने गुरुनानक पुरा वार्ड को 18 रनों से, जनौरा वार्ड ने कबीर नगर वार्ड को आठ विकेट से, सावरकर नगर वार्ड ने स्वामी विवेकानंद वार्ड को 13 रनों से, पाटेश्वरी नगर ने हनुमत नगर वार्ड को 22 रनों से, अम्बेडकर नगर स्टार ने यूनिक स्टार को 6 विकेट से, देवकाली 9 स्टार ने आचार्य नरेन्द्र देव को 13 रनों से पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments