Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा गो संरक्षण अभियान

एक नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा गो संरक्षण अभियान


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में गो संरक्षण अभियान पोर्टल आदि के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के शासनादेश अनुसार एक नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश के समस्त जनपदों में गो संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी /अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान खेतों/ सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण टीम गठित करते हुए सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को  ससमय उपलब्ध कराए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि संरक्षित गोबंशो का ईयर टैगिंग अवश्य कराया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्सा अधिकारी गो संरक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर गोबंशो के स्वास्थ्य का देख रेख करते रहे। ठंड को देखते हुए सभी गो संरक्षण केंद्रों पर तिरपाल की व्यवस्था ससमय किया जाए। बैठने के लिए पुआल तथा ओढ़ने के लिए जूट के बोरे की व्यवस्था की जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी गो संरक्षण केंद्रों पर गो बंशो के लिए हरा चारा, भूसा ,चुनी चोकर आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहना चाहिए। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डी सी एन आर एल एम, डी सी मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments