Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइंजेक्शन लगाने के बाद गाय की मौत, पशुपालक की तहरीर पर चिकित्सक...

इंजेक्शन लगाने के बाद गाय की मौत, पशुपालक की तहरीर पर चिकित्सक हिरासत में

जलालपुर अंबेडकरनगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के महमदपुर हमजा गांव में गाय की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पशुपालक ने पशु चिकित्सक पर जबरन इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी विजय चन्द्र वर्मा ने बताया कि उसकी गाय बीमार हो गई थी। इलाज के लिए उसने मंगलवार को वाजिदपुर निवासी चिकित्सक आलोक यादव को बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर ने बीमार गाय के साथ दूसरी गाय को भी मना करने के बावजूद इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद गाय गिर पड़ी और गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

पशुपालक का आरोप है कि बार-बार बुलाने पर भी चिकित्सक गाय को देखने नहीं आया, उल्टा गाली-गलौज और धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments