Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर14 टेबलों पर 31 राउंड में होगी मतगणना

14 टेबलों पर 31 राउंड में होगी मतगणना

अंबेडकर नगर। कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के साथ मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में समस्त तैयारियां पूर्ण पाई गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना कुल 14 टेबलों पर 31 राउंड में संपन्न होगी। इस हेतु कुल 56 कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना 23 नवंबर को पूर्वाह्न आठ बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा। मतगणना की तैयारी के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना के विभिन्न टेबलों, मीडिया सेंटर आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।  निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे सहित सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments