Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसभासद ने की सरकारी जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जे की...

सभासद ने की सरकारी जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत


जलालपुर अम्बेडकरनगर। सरकारी जमीनों व तालाबों पर अवैध रूप से किए जा रहे कब्जे को लेकर सभासद ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग किया है। सभासद माया देवी ने अधिशासी अधिकारी यदुनाथ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि फरीदपुर वार्ड के पुरैवा में तौफीक खान के बगल लगभग 12 बिस्वा का तालाब स्थित है तथा विक्रम यादव के खेत के बगल लगभग 6 बीघा का तालाब है जिसे आसपास के लोगों द्वारा पाट कर अतिक्रमण कर लिया गया है । सभासद ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है। बताते चले कि नगर पालिका क्षेत्र में यही ही नहीं कई  तालाबों पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है लेकिन नगर पालिका की लापरवाही के चलते इन अतिक्रमण कारियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे अतिक्रमणकारियों के मंसूबे दिनों दिन फल फूल रहे हैं। इससे पूर्व भी तालाबों व अन्य स्थानों पर अवैध कब्जे को लेकर काफी शोर शराबा हुआ था लेकिन सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments