Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारालोद व भाजपा की समन्वय बैठक सम्पन्न

रालोद व भाजपा की समन्वय बैठक सम्पन्न


अयोध्या। रालोद तथा भाजपा की समन्वय बैठक शहर के कौशलपुरी स्थित सुरेंद्र लाल में संपन्न हुई। बैठक में सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेषनाथ मिश्र सूडडू मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र चौधरी रामसिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक दल जिलाध्यक्ष बलराम यादव संचालन जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय लोकदल  एनडीए गठबंधन का अटूट हिस्सा है। आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। आप सभी की जिम्मेदारी है।  सभी गठबंधन धर्म को निभाते हुए प्रधानमंत्री जी के संकल्प अबकी बार 400 को पूरा करें। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार बने इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ाना है।

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश उपाध्यक्ष विशेष नाथ मिश्र सूडडू मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का हर एक एक कार्यकर्ता जयंत चौधरी के निर्देश का पालन करते हुए प्रत्याशी लल्लू सिंह के साथ है और पूरी ईमानदारी के साथ उनको भारी अंतर से जीत दिलाने का काम करेगा।

राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर पूरे देश के किसानों सम्मान बढ़ाया है।

राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष व जिपस बलराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का हर एक कार्यकर्ता गठबंधन धर्म को निभाते हुए आपके लिए काम करेगा गांव से लेकर शहर तक सभी कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में लग जाए।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ बेचू लाल कोरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव , सचिव अवध क्षेत्र नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी प्रमोद श्रीवास्तव अवधेश रावत, देवी शरण वर्मा, जिला सचिव राम जियावन  वर्मा, राममिलन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर शांति देवी एडवोकेट,  प्रदेश सचिव युवा सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा,बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल पांडे, करिया राम वर्मा, राम लक्ष्मण कोरी, जानकी प्रसाद वर्मा,  तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments