अम्बेडकर नगर। कटेहरी ब्लॉक में तैनात संविदाकर्मी विवेक कुमार सिंह, निवासी पांती को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नकटहा के प्रधान महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा फाइल के भुगतान के लिए आरोपी उनसे अवैध रूप से रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया और संविदाकर्मी विवेक कुमार सिंह को विकास खंड परिसर में ही घूस की राशि लेते हुए धर दबोचा। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर अकबरपुर कोतवाली ले आई, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से ब्लॉक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों ने एंटी करप्शन टीम की इस कार्यवाही की सराहना की है।