Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालाभार्थियों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं पर किया संवाद

लाभार्थियों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं पर किया संवाद


अयोध्या। लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने देवकाली मंडल के अश्वनी पुरम् वार्ड में लाभाथियों से सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने 42 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आवास पर जाकर सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। अभियान की शुरूवात 25 फरवरी को की गई थी समापन 10 मार्च को होगा।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की नित नई उचाईयों को छू रहा है। विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा का आधार सरकार द्वारा सभी कल्याण के उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियां है। अन्त्योदय के सिद्वान्त पर चल कर सरकार की योजनाओं का बिना भेद भाव लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया गया है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शशि प्रताप, अवनीश द्विवेदी, स्वपनिल श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय पंकज कसेरा, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments