Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकस्तूरबा गांधी विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण कार्य जारी

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण कार्य जारी


◆ चार करोड़ की लागत से तैयार हो रही नई सुविधाएं, 45 फीसदी कार्य पूरा


◆ जिले के मया क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हो रहा है निर्माण कार्य


अयोध्या। जिले के मया क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, अब तक परियोजना का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
परियोजना के अंतर्गत बन रहे एकेडमिक ब्लॉक में कक्षाएं, पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं शामिल हैं। छात्रावास भवन में आवासीय सुविधाओं के साथ सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है। निर्माण कार्य का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को बेहतर शैक्षिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा जारी रख सकें और विद्यालय में ठहरने की सुविधा का लाभ उठा सकें। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता एमके सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संरचनाएं निर्धारित मानकों के अनुसार बनाई जा रही हैं और प्रयास है कि कार्य तय समय में पूरा हो। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा और आवास की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments