Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ निर्माण को लेकर मण्डलायुक्त ने सर्किट हाउस से हनुमानगढ़ी चौराहा का...

रामपथ निर्माण को लेकर मण्डलायुक्त ने सर्किट हाउस से हनुमानगढ़ी चौराहा का किया निरीक्षण

अयोध्या । मंडलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सीडी-3 सहित वन विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ राम पथ पर सर्किट हॉउस से सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहा तक का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मार्ग चौड़ीकरण में आने वाले अधिक से अधिक पेड़ों को काटने से बचाकर राम पथ के चौड़ीकरण के कार्य को बेहतर एवं सुंदर ढंग से कराये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही राम पथ (सहादत गंज से नयाघाट) के चौड़ीकरण कार्य में लगे समस्त अधिकारियों व टीमों को पथ संबंधी समस्त कार्यों को पूर्ण मनोयोग से प्राथमिकता पर तथा और तीव्र गति से कराने के लिए निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments