Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का प्रगति पर चल रहा है निर्माण, अभी 14...

फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का प्रगति पर चल रहा है निर्माण, अभी 14 प्रतिशत भवनों का हुआ है बैनामा

अयोध्या। फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य प्रगति पर चल रहा है। । लालबाग रेलवे क्रासिंग से देवकाली जाने वाले रास्तें पर सेतु निगम द्वारा फाउन्डेशन निर्माण का कार्य करा है। जिसको लेकर यातायात डायवर्जन भी किया गया है। अभी तक 14 प्रतिशत भवनों का बैनामा हो पाया है। बैनामें को लेकर सेतु निगम व प्रशासन की टीम लगी हुई है।
सेतु निगम के जेई रोहित अग्रवाल ने बताया कि लोगो में मुआवजे को लेकर भ्रम की स्थिति है। लोगो का मानना है कि मुआवजा को रिवाईज्ड किया जायेगा। जिसको लेकर अभी तक अपेक्षित बैनामें नहीं हो पाये है। यहां कुल 92 भवनों का बैनामा होना है। जिसमें अब तक केवल 13 की रजिस्ट्री हो पायी है। इसको लेकर काम की रफ्तार धीमी हो रही है। उन्होने बताया कि रेलवे ब्रिज को लेकर अधिग्रहीत भवनों का चिन्हांकन हो गया है। ब्रिज के मध्यभाग से दोनों तरफ 9-9 मीटर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments