Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस लाइन की बहुमंजिला इमारत के पास मिला ...

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस लाइन की बहुमंजिला इमारत के पास मिला यातायात के सिपाही का शव


◆ आठवी मंजिल से गिरकर मौत होने की सम्भावना, शनिवार की शाम से था लापता


◆ आगरा के रहने वाले देवेन्द्र पाल की फिरोजाबाद में थी तैनाती, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आया था स्पेशल ड्यूटी पर


अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस लाइन की बहुमंजिला इमारत के पास रविवार की रात ट्रैफिक के सिपाही का शव मिला। सिपाही शनिवार की शाम से लापता था। जिसकी तलाश एसओजी व लोकल पुलिस कर रही थी। वह इमारत के आठवीं मंजिल पर रहता था। इसलिए प्रथम दृष्टया पुलिस आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत होने की सम्भावना व्यक्त कर रही है।

अलीगढ़ के रहने वाले देवेन्द्र पाल की फिरोजाबाद में तैनाती है। उसकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्पेशल ड्यूटी अयोध्या में लगी थी। देवेन्द्र पाल छुट्टी पर गया था। वह शनिवार की शाम ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वापस आया था। जिसके बाद उसे यहां अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। शाम को परिजनों ने जब उससे बात करने का प्रयास किया तो उसका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई तो उसकी तलाश शुरु हुई। पुलिस ने पुलिस लाइन से लेकर सिविल लाइन के सीसीटीवी कैमरें मे तलाश की। शाम को बहुमंजिला इमारत के पास उसका शव मिला। घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही है। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments