Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ वाराणसी में दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेसियो ने पार्टी कार्यालय से कचहरी के ओर जुलूस के रूप में निकल।  जिला अस्पताल के पास पुलिस ने रोका वही सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने ज्ञापन लिया।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जो आवाज़ उठाई, वह आमजन की पीड़ा थी। लेकिन भाजपा सरकार का असली चेहरा तब सामने आया जब उसने सत्य की आवाज़ को दबाने के लिए मुकदमों का सहारा लिया। हम डरने वाले नहीं, दबने वाले नहीं दृ यह लड़ाई अब पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी।

पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी वीरू ने कहा इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई भाजपा सरकार के जनविरोधी चरित्र को उजागर करती है। पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा तथा राम अवध पासी ने कहा सरकार ने जिन श्रद्धालुओं के लिए कुछ नहीं किया, उनके हक़ में आवाज़ उठाने वालों पर मुकदमा चलाया।

 प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र मणि पाण्डेय, रामदास वर्मा, अशोक कनौजिया,अनिल तिवारी, नाजिश फातिमा, मनीष सिंह, राजकुमार पांडे, राकेश तिवारी ,फिरोज अंसारी, रामेंद्र त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments