Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्यालयों के विलय के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित...

विद्यालयों के विलय के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा


सरकार के निर्णय को बताया जनविरोधी, कहाशिक्षा व्यवस्था पर कुठाराघात


अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 5000 प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को मर्ज किए जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने अयोध्या के कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि योगी सरकार लगातार जनविरोधी फैसले लेकर जनता को परेशान कर रही है। छोटे-छोटे बच्चों के विद्यालयों को बंद कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह निर्णय गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर गरीब बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शराब की दुकानें खुलवा कर सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। यह नीति सरकार की प्राथमिकता को उजागर करती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व रामदास वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में वृहद आंदोलन करेगी।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता तानाशाही के खिलाफ डरने वाला नहीं है, जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद, शैलेंद्र मणि पांडेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, राजकुमार पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, प्रदीप निषाद, राम अवध पासी, विकास सिंह विक्की, रामकरण कोरी, संतोष तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, बलराम मौर्य, राम उजागर कोरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments