Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांगेसियों ने गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

कांगेसियों ने गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन


अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने किया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा दक्षिण अफ्रीका में कानून की पढ़ाई पढ़ने के बाद भारत लौटे बापू ने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह ,दांडी यात्रा, करो या मरो तथा अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे आंदोलन आंदोलन का नेतृत्व इस देश को पराधीनता के चंगुल से मुक्त कराया।

पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ था जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दे इस देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। गांधी जी के विचारों से सिर्फ हमारे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग प्रभावित रहते हैं और उनके आदर्शों का पालन करते हैं। इसी वजह से आज का दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, रेनू राय ,उमेश उपाध्याय, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, विजय पांडे, भीम शुक्ला, बृजेश रावत, ताज मोहम्मद, मंसाराम यादव, अनंत राम ,प्रेम पांडे ,कविंद्र साहनी, जमील, शैलेंद्र सिंह ,अशोक कनौजिया, द्वारिका पांडे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments