Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंत परमहंसदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कांग्रेसियों ने दी...

महंत परमहंसदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कांग्रेसियों ने दी तहरीर

अयोध्या। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास के द्वारा की गई अभद्र टिप्पड़ी से नाराज़ कांग्रेसियों ने कोतवाली नगर मे मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। ये तहरीर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला व कांग्रेस नेत्री कंचन दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली नगर पहुंचकर दी है। शरद शुक्ला ने बताया कि परमहंस दास कालनेमी है.और परमहंस दास के पास सन्तो वाले गुण नही हैं। भगवा चोला ओढ़ कर लगातार लोगों पर अशोभनीय टिप्पणी कर सुर्खियों में बने रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमें तपस्वी छावनी से जुड़े परमहंस दास द्वारा सोनिया गांधी जी पर अनुचित, अमर्यादित, अशोभनीय, अश्लील टिप्पणी की गई है, जिससे ना सिर्फ सोनिया गांधी जी बल्कि समस्त महिला जाति का अपमान व मानसिक क्षति हुई है। बता दे कि सोनिया गांधी पर पिछले दिनों महंत परमहंस दास ने टिप्पणी की थी, जिस पर कॉंग्रेसी भड़क उठे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments