Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedराहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों ने...

राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों ने नगर कोतवाली में दी तहरीर


अयोध्या। राहुल गांधी पर बयान देने वाले महाराष्ट्र शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों कोतवाली नगर मे मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार में जिस तरह से पूरे हिंदुस्तान में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। लगातार हिंसक की घटना सामने आ रही है। आज स्थिति इतनी बिगड़ गई है हमारे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के ऊपर महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा सीधे-सीधे जीभ काटने वाले को 11 लाख रूपये का ऐलान कर दिया है। इस तरह की जो लोग बात करें उन पर नकेल कसनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, शिवपूजन पांडेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीपांशु तिवारी, जियो हैदर, निर्भय सिंह, हुजैफा असलम, आशीष दुबे शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments