Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियो ने पुष्पराज चौराहे पर किया प्रर्दशन

कांग्रेसियो ने पुष्पराज चौराहे पर किया प्रर्दशन

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी ने पुष्पराज चौराहे पर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय की तरफ कूच करते समय प्रशासन ने बेरीकटिंग लगाकर कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व पुष्पराज चौराहे बिजली दफ्तर पर एकत्रित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार में प्रदेश में अपराध का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है। सरकार जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर की कार्यवाही कर रही है। पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार अपनी पार्टी में मौजूद अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिसका जीता जागता उदाहरण बनारस की घटना है। बनारस घटना में लिप्त अपराधियों को पहचान हो जाने के बावजूद दो महीने तक सिर्फ इसलिए न गिरफ्तार करना कि वे सत्ताधारी दल के पदाधिकारी हैं, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तथा संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा गोरखपुर के विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में मारा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विनोद उपाध्याय पर पिछले 7 साल में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उसे किस तरह से ईनामी अपराधी बना दिया गया। यहां प्रश्न सरकार की मंशा पर सवाल करता है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत कुंठा और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। यह घटना योगी सरकार के एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को बेनकाब करती है। कांग्रेस पार्टी इस घटना के न्यायिक जांच की मांग करती है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महेश वर्मा, रामदास वर्मा, अनिल सिंह, अनिल तिवारी ,बृजेश रावत ,उमेश उपाध्याय, करन त्रिपाठी, पंकज सिंह, कविंद्र साहनी, जनार्दन मिश्रा, तारिक शरबती, मुगीश कुरैशी, संजय तिवारी, दिनेश शुक्ला ,राहुल तिवारी ,विजय पांडे ,भीम शुक्ला, अशोक राय, चंद्रबली पांडे, पीयूष सिंह, चंद ,अरुण साहू, विजय शंकर यादव, मोहम्मद आरिफ फ्लावर नकवी, राजेंद्र रावत, राम अवध रावत ,दिनेश चौधरी, रेनू राय, अब्दुल हकीम, उषा कोरी ,चंचल सोनकर , शैलेंद्र मणी पांडे, दीप कृष्ण वर्मा ,रोहित यादव, इंद्रोहण यादव, आशुतोष, राजकुमार सिंह आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments