Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जन्म दिन

कांग्रेसियों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जन्म दिन


अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जन्म दिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की अगुवाई में कांग्रेसियों राहगीरों में मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मनाया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांच बार सदस्य रह चुके संघर्षशील तेवर वाले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस नई अंगड़ाई ले रहा है, जिसका परिणाम आने वाले दिनों में दिखाई पड़ेगा।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का दयित्व सभालनें के बाद पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह और सक्रियता दिखाई पड़ रही है। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा उनेक अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन सशक्त हो रहा है।

इस दौरान शिवपूजन पांडे ,अनिल सिंह ,अनिल तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, रामसागर रावत, भीम शुक्ला,मनोज जायसवाल ,रामेंद्र त्रिपाठी ,राम अवध ,बृजेश रावत, अजीत वर्मा, मोहम्मद अमीरू ,राजेंद्र रावत, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, प्रशांत पांडे, ए मिश्रा, रामनाथ शर्मा, करण त्रिपाठी ,हनुमान प्रसाद मिश्र, रमेन्द्र मोहन मिश्रा पप्पू, राहुल मौर्य, इजहार अहमद , तेजबली पांडेय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments