Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

प्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न


अयोध्या। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर पटाखे जलाकर तथा मिष्ठान वितरण करके खुशियां मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे नेता माननीय प्रियंका गांधी जी ऐतिहासिक जीत के साथ पहली बार सांसद पहुंची है ,निश्चित तौर पर प्रियंका जी आम आदमी, गरीब ,मजदूर ,दलित और पिछड़े की आवाज लोकसभा में मजबूती के साथ उठाएंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वायनाड की जीत और झारखंड की जीत लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की जीत है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, बृजेश रावत कविंद्र साहनी, अशोक कनौजिया उमेश उपाध्याय, बबलू सिंह,चंचल सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments