Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस आयोजित करेगी दलित गौरव संवाद

कांग्रेस आयोजित करेगी दलित गौरव संवाद


अयोध्या । कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस जिले के प्रत्येक गांव में “स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते“ नारे के साथ साथ “दलित गौरव संवाद“ आयोजित करेगी। 12 अक्टूबर से 26 नवंबर संविधान दिवस तक जनपद के प्रत्येक विधानसभा के 20 दलित बाहुल्य गांव में जाकर दलित मांग पत्र भरवाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत रात्रि चौपाल आयोजित होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक को आमंत्रित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया कि कार्यक्रम महानगर के अंतर्गत आने वाले दलित बाहुल्य बस्तियों में भी चलाया जाएगा। जिसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया जनपद के प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवा जाएंगे। पत्रकार वार्ता में उमेश उपाध्याय तथा शत्रुघन यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments