Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जलूस

जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जलूस

अयोध्या। राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार को बाध्य करने की बात कहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद जलूस निकाला। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी कांग्रेस पार्टी लंबे समय से मांग करती रही है।
उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना गरीबों की मुक्ति के लिए एक शक्तिशाली कदम है, जो देश के विकास के लिए आवश्यक है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे न्याय योद्धा हैं, जिसने देश के दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को हिस्सेदारी और भागीदारी दिलाने की ठानी। उनके हौसले ने चुनिंदा पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली सरकार को जातिगत जनगणना करवाने के लिए मजबूर कर दिया। केंद्र सरकार का यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी कांग्रेस पार्टी लंबे समय से मांग करती रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि जातिगत जनगणना देश में विकास की नई कहानी लिखेगी, ये विकास की एक नई शुरुआत है।
पूर्व प्रदेश सचिव कर्म राज यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना कराने की मांग कर रहे थे। पूर्व जिला प्रवक्ता शीतला पाठक तथा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे ने कहा जातिगत जनगणना से देश की सामाजिक संरचना की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। धन्यवाद जुलूस में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, धीरेंद्र सिंह बबलू डीएन वर्मा डॉक्टर विनोद गुप्ता राम अभिलाख पांडे , धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अरुण साहू, कवींद्र साहनी, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, ,अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत, प्रवीण श्रीवास्तव, करण त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, जिओ हैदर , हरजीत सिंह सलूजा, मोहम्मद सलीम , लाल मोहम्मद, कुलदीप वर्मा ,प्रदीप तिवारी, राम केवट निषाद ,द्वारिका पांडे ,अशोक राय ,अशोक कनौजिया, राम पासी अखिल रावत ,रामकिशोर , रामानंद शर्मा, कल शर्मा रवींद्र कोरी ,बांकेलाल सेन, राजकुमार सिंह, बीएन तिवारी, सरजू प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments