Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजनैतिक उद्देश्यों को साधने के लिए कांग्रेस ने किया संवैधानिक प्रक्रियाओं का...

राजनैतिक उद्देश्यों को साधने के लिए कांग्रेस ने किया संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग : प्रियंका


◆ भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को किया सम्बोधित


अयोध्या। अमेरिका में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर दिया गया बयान इनका विरोधी चरित्र सामने लाता है। राहुल गांधी कुछ-कुछ ऐसा बोल जाते है। जिससे देश का माहौल खराब हो।

                  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल के दौरान अपने राजनैतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया व सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की। कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धान्तां को सही भावना और रुप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान को राजनीति का नहीं बल्कि आस्था का विषय माना है। जहां गरीब, शोषित, वंचित व अनुसूचित जाति/जनजाति की बात आएगी। उनके साथ मोदी सरकार खड़ी मिलेगी। 70 साल में कांग्र्रेस ने कुछ नहीं किया। 1956 में पिछड़ा वर्ग आरक्षण देने की रिपोर्ट को खारिज किया। पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री सबको मजबूती देने का कार्य कर रहे है। 2017 में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। 2019 में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई। इस वर्ष लोकसभा व विधानसभाओं में अनुसचित जाति व जनजाति का आरक्षण 10 वर्षो के लिए विस्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि जब धारा 370 व 35 ए को समाप्त करके जम्मू काश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद समाजिक न्याय व सम्मान देने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया। 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाने का कार्य इंदिरा सरकार ने किया था। इंदिरा सरकार ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में दबाकर रखने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आरक्षण को कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश के साथ मजबूती से खड़ा है। गरीबों को आज बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मौके पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुंमार पाण्डेय खून्नू, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, शैलेन्द्र कोरी, सूरज सोनकर, किशोरी लाल रावत, बब्लू मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments