Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वागत समारोह शुक्रवार को

कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वागत समारोह शुक्रवार को


अम्बेडकर नगर। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव शुक्रवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कार्यालय पहुंचने के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव का लोकसभा अम्बेडकर नगर की सीमा से और जनपद अम्बेडकर नगर की सीमा यादव नगर से कांग्रेस कार्यालय तक जगह जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा, स्वागत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं

डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव अम्बेडकर नगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ जनपद की सीमा यादव नगर पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचेंगे जहां उनका विभिन्न जगह पर भव्य स्वागत कटहरी विधानसभा के कांग्रेसजनों द्वारा किया जाएगा। श्री शिव बाबा धाम में जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस द्वारा स्वागत के बाद जनपद मुख्यालय पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

जनपद के समस्त पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, पीसीसी सदस्य, निवर्तमान पदाधिकारियों, समस्त फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी का आवाहन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments