Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

अयोध्या। कांग्रेस ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अमानीगंज, मिल्कीपुर और हैरिंगटनगंज ब्लॉक में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति के साथ, पार्टी ने ब्लॉक लेवल पर चुनाव संचालन समिति की भी घोषणा किया है।
चुनाव संचालन समिति में मिल्कीपुर ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महासचिव अनिल तिवारी, कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम, अमानीगंज ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष अंबरीश पांडे, जिला महासचिव अजीत वर्मा, जिला सचिव शेषनाथ यादव, हैरिंगटनगंज ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय, जिला महासचिव सत्रोहन कोरी शामिल है। विधानसभा मीडिया प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा के तीनों ब्लॉकों में सोमवार को मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों के साथ तीनों ब्लॉकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी अभियान को धार देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments