अयोध्या। हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास बुधवार अक्षय तृतीया के दिन रामलला का दर्शन करेंगे। परम्परा के अनुसार हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन 52 बीघा भूमि से बाहर नही जाते है। लेकिन परम्पराओं को तोड़ते हुए वह राम लला दर्शन करेंगे। सरयू स्नान के उपरान्त घाट से श्री राम जन्मभूमि तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। हेलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभा यात्रा को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से मुलाकात किया तथा तैयारियों का जायजा लिया।
विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि शोभा यात्रा परंपराओं को नया आयाम देने वाला एक महान कदम है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यह शोभा यात्रा पूरे अयोध्या में आस्था और उत्साह का संचार करेगी। सरयू घाट से श्रीराम जन्मभूमि तक भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जिसमें पुष्पवर्षा और जनसमूह की सहभागिता ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत करेगी। यह आयोजन अयोध्या की धार्मिक परंपराओं को नई ऊंचाई देगा। तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। मौके पर महंत संजय दास, महंत हेमंत दास, भाजपा नेता संजय शुक्ला, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, आर एम अयोध्या, कोतवाल अयोध्या उपस्थिति रहे।