Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं 248 शिकायतें – 13...

मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं 248 शिकायतें – 13 का निस्तारण मौके पर


अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं एकएक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, राजस्व, जल आपूर्ति, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और पेंशन से जुड़ी रहीं। कुल 248 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 13 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

कई मामलों पर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। ग्राम पालपुर निवासी ने अवैध निर्माण की शिकायत की, जिस पर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए गए। ग्राम मवईकला के शिकायतकर्ता ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य की शिकायत की, जिस पर अधिशासी अभियंता जल निगम को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश मिला। वहीं, ग्राम हिसामुद्दीनपुर में इंडिया मार्का टू हैंडपंप को बाउंड्रीवाल के अंदर किए जाने की शिकायत पर एडीओ पंचायत को दो दिन में कार्यवाही करने को कहा गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments