Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदस जुलाई तक शत प्रतिशत पूरा करें अभियान –प्रदेश अध्यक्ष

दस जुलाई तक शत प्रतिशत पूरा करें अभियान –प्रदेश अध्यक्ष

अंबेडकर नगर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुद्धवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद में व्यक्तिगत कार्यक्रमों,संगठन कार्यक्रमों सहित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी गणों के साथ हुई बैठक में केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर जन सम्पर्क अभियान की समीक्षा कर दिशानिर्देश दिया एवम संपर्क से समर्थन अभियान में जिले के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट राम प्रसाद प्रजापति से सम्पर्क कर भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धि से संबंधित पत्रक भेंट किया।

        भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव,जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्प अर्पित एवम दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सम्पर्क से समर्थन और घर घर सम्पर्क अभियान की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से अभियान को और प्रभावशाली ढंग से करते हुए 10 जुलाई तक शत प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।कहा कि भाजपा के सभी अभियान और कार्यक्रमों को पार्टी के ऐप पर डाउनलोड अवश्य करें।कहा कि राजनैतिक रूप से उत्तर प्रदेश का अपना महत्व पूर्ण स्थान है।संगठन को भाजपा कार्यकर्ताओं से बड़ी उम्मीद है।जिस पर खरा उतरना हम सब के लिए चुनौती है।उन्होंने कहा कि आपके जनता के बीच में जाकर कार्य करने से हर चुनाव को हम जीत सकते हैं और परिणाम हमारे पक्ष में सकारात्मक रहेगा।कहा कि अगर कहीं का चुनावी परिणाम हमारे पक्ष में नहीं भी आता है तो भी हम बेहतर परिणाम के लिए निरंतर क्रियाशील रहें।उन्होंने सभी आभार व्यक्त करते हुए ऊर्जा का संचार किया।कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए संगठन सदैव तत्पर है।

        प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष एवम कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा भाजपा सभी का मान सम्मान रखती है।भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है और विपक्षी दल परिवार वादी पार्टी है।उन्होंने 2024 की लोक सभा चुनाव में विजय संकल्प के साथ कार्य करने का आवाहन किया।

    भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी सहित मंचस्थ ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और संगठन की अभियानों में बढ़ चढ़ कर कार्य करने का आवाहन किया।

           बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,संजू देवी, सुभाष राय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,आकाश वर्मा,रिंकल सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चेयर मैन ओंमकार गुप्ता,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,पंकज वर्मा,डाक्टर विनोद,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र, अरविंद सिंह डिंपू आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments