Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधान प्रतिनिधी पर धमकी देने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की गई...

प्रधान प्रतिनिधी पर धमकी देने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत 

आलापुर अंबेडकर नगर । बसखारी थाना अंतर्गत पूराबजगोती नसरुल्लापुर निवासी जितेंद्र पुत्र शिवपूजन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान प्रतिनिधी पर कार्यवाही की मांग की है। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि पुराबजगोती नसरुल्लापुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार पुत्र नंदलाल हमारे घर पर आकर, हमारे द्वारा की गई उनके खिलाफ शिकायती पत्र को वापस लेने का दबाव बनाया गया। शिकायती पत्र वापस न लेने पर उन्हें जान से मार डालने की भी धमकी दिए। जितेंद्र ने बताया कि मनोज कुमार गांव के मनबड और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। इनके भय से गांव में उनके खिलाफ कोई भी बोलने से भी डरता है। इसी वजह से वह आए दिन अपने खिलाफ किसी भी व्यक्ति को शिकायत करने पर धमकाते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments