Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किए जाने की शिकायत,उपजिलाधिकारी से

सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किए जाने की शिकायत,उपजिलाधिकारी से

आलापुर अंबेडकरनगर। जहागीरगंज थाना क्षेत्र के केवटली निवासी राम मूरत ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी आलापुर को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मार्ग को कब्जा किए जाने की शिकायत की है। राम मूरत ने उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव की आबादी से आने जाने के लिए वही एक मुख्य मार्ग है जिसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करके निर्माण कराया जा रहा है निर्माण कार्य कराए जाने से गांव से निकलने का मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा जिससे गांव वासियों को काफी परेशानी होगी। उपजिलाधिकारी आलापुर बाबूराम ने थानाध्यक्ष जहांगीरगंज को जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments