Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसामुदायिक शौचालय बना शोपीस, हमेशा बंद रहता है ताला

सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, हमेशा बंद रहता है ताला


आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकटंडा में बना सामुदायिक शौचालय पंचायत सचिव एवं प्रधान द्वारा कई बार हिदायत देने के बाद भी शोपीस बना हुआ है और केयर टेकर सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा गायब रहती है । मालूम हो सामुदायिक शौचालय पर नियुक्त केयर टेकर  न तो शौचालय पर प्रतिदिन ड्यूटी करती है और न ही साफ सफाई जिसकी सूचना कुछ दिन पहले जब ग्राम पंचायत अधिकारी को मिली तो भौतिक सत्यापन हेतु ग्राम पंचायत सचिव जांच करने पहुंचे तो शौचालय पर ताला बंद मिला। ग्राम पंचायत सचिव ने केयर टेकर महिलाओं के समूह में शौचालय पर लटक रहे ताले की तस्वीर भेजकर केयर टेकर की असलियत खोल दिया। मोहर्रम जैसे त्योहार पर जब सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष ताजिया जुलूस में शामिल हो कर शौचालय के बगल से निकल रहे थे तो सामुदायिक शौचालय पर ताला बंद कर केयर टेकर गायब थी ।  इस सम्बंध में  ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बराबर बन्द रहता है समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों से पूछा गया तो नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साढ़े पांच बज रहे हैं लेकिन शौचालय पर ताला बंद है। शौचालय पर अधिकतर सुबह शाम ताला लगा रहता है और नियुक्त केयर टेकर घूमती रहती हैं  ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि केयर टेकर को इससे पहले भी आगाह किया गया था इस तरह की शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments