Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त - पवन पाण्डेय

भाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त – पवन पाण्डेय


अयोध्या। सपा के पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या विधान सभा के ग्राम सभा खजुरावन में आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त है। महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से निजात चाहती है। लोकसभा के चुनाव में अयोध्या जनपद से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होगा। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही लोकसभा चुनाव के तैयारी में लग जाना चाहिए। सपा सरकार की जन कल्याण नीतियों को आम जनता तक पहुंचना है। पूर्व मंत्री द्वारा अयोध्या विधानसभा के नव नियुक्त पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। महिलाओं को कम्बल वितरित कर ठण्ड से बचाव हेतु राहत पहुँचाया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जब भी सपा की सरकार बनी है। प्रदेश में सर्वाधिक विकास हुआ है। जनता आज भी समाजवादी पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सर्वाधिक सीट जीतकर केंद्र की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी ।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज के कार्यक्रम में आए हुए सभी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर वर्मा संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा, राजेश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव, शिवबरन यादव, जगदीश यादव, तरजीत गौड़, लाल बहादुर शुक्ला, गोपीनाथ वर्मा, रामभवन यादव, राम अजोर यादव , बाबूराम कनौजिया, रामयज्ञ शर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, सूबेदार  यादव, त्रिभुवन यादव, शिव पूजन वर्मा, राजेश यादव,  शमशेर यादव, शैलेंद्र तिवारी, संग्राम पटेल, उदल यादव, बंसराज चौरसिया, सुरेंद्र वर्मा,  लल्लन कोरी, सुरेंद्र यादव, राजेश यादव, राम आसरे कोरी सहित सपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments