Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त ने किया लता मंगेशकर चौक तथा श्री राम जन्म भूमि पथ...

मण्डलायुक्त ने किया लता मंगेशकर चौक तथा श्री राम जन्म भूमि पथ का निरीक्षण


◆ लता चौक के हाईटेंशन लाइटों के टावरों का होगा सुन्दरीकरण


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर साकेत पेट्रोल पम्प के पास ओवर ब्रिज के आखिरी छोर पर अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा लगाये जा रहे अयोध्या लोगो का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अयोध्या बाईपास के किनारे स्थित प्राइवेट भवनों की बाहरी दीवालों पर हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को अयोध्या की अनुभूति एवं अयोध्या की उत्कृष्ट ब्रान्डिंग हेतु अयोध्या लोगो को लगवाने के निर्देश दिये।

लता मंगेशकर चौक के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन जो जल्द ही विस्थापित होने वाली है। उनके टावरों को डिस्मेंटल न करके उनमे आकर्षक फसाड लाइटिंग सहित अन्य गतिविधियां कराने के सम्बंध में भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने इन टावरों में क्या-क्या गतिविधियां की जा सकती है इसकी एक विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने श्रीराम जन्मभूमि पथ में बनायी जाने वाली कैनोपी एवं स्वागत गेट के लिए कराये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया तथा स्थल पर उपस्थित पोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम को सभी कार्य तीव्र गति से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments