Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमिश्नर ने राम जन्म भूमि पथ से निर्माण सामाग्रियों को हटा कर...

कमिश्नर ने राम जन्म भूमि पथ से निर्माण सामाग्रियों को हटा कर तत्काल स्वच्छ करने के दिए निर्देश


◆ अधिकारियों ने किया प्राण प्रतिष्ठा से सम्बंधित स्थलों का किया निरीक्षण


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के राम जन्म भूमि पथ से निमार्ण सामाग्रियों को तत्काल हटाने तथा साफ-सफाई करने का निर्देश मंडलायुक्त गौरव दयाल सम्बंधित अधिकारियों को दिया। शनिवार को मंडलायुक्त, आईजी प्रवीण कुमार व डीएम नीतीश कुमार ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

अधिकारियों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित अतिथियों को सुगमता के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने श्री राम जन्म भूमिपथ का निरीक्षण किया तथा अधिशाषी अभियंता यूपी आरएनएन, कंसल्टेंट अयोध्या विकास प्राधिकरण व अन्य कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को संपूर्ण पथ से अतिरिक्त पड़े निर्माण सामग्रियों को तत्काल हटाकर साफ सुथरा करने के निर्देश दिए। टेढ़ी बाजार पर निर्माणधीन रेलवे संपार के नीचे आवागमन हेतु बनाए जा रहे मार्ग का निरीक्षण किया तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम को शेष कार्य को आज ही पूरा करने के निर्देश दिए।

 पुराने सरयू पुल से राम की पैड़ी व कच्चा घाट पर जल सुरक्षा हेतु की गई फ्लोटिंग बैरिकेडिंग व श्रृद्धालुओं के स्नान हेतु घाटों पर की गई तैयारी का जायजा लिया गया तथा अधिशासी अभियंता सरजू नहर खंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत धर्म पथ व धर्मचौक के पास धर्म पथ के भव्य प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को प्रवेश द्वार बचे कार्यों को तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments