Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। आयुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या मंडल प्रवीण कुमार द्वारा जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के साथ जनपद के राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। अवगत कराना है कि जनपद  में माननीय मुख्यमंत्री का आगामी 20 जून को संभावित भ्रमण कार्यक्रम राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा उसके उपरांत जनसभा को संबोधित किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान आयुक्त द्वारा कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments