Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखुदाई के दौरान मिले लगभग तीन सौ साल पुराने सिक्के 

खुदाई के दौरान मिले लगभग तीन सौ साल पुराने सिक्के 

अंबेडकर नगर। बरामदपुर जरियारी गांव में नाले की खुदाई के दौरान प्राचीन काल के सिक्के पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेते हुए उप जिलाधिकारी को सौंप दिया। सिक्कों की संख्या 49 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव में नाले के निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, इसी दौरान मजदूरों को कुछ सिक्के मिले, मजदूरों ने सिक्कों को बाहर निकाल कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सिक्कों पर 1749 के अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा गया था। सिक्के मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां जुड़ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments