Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसीओ अनूप कुमार सिंह ने किया जलालपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

सीओ अनूप कुमार सिंह ने किया जलालपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण


◆ साफ-सफाई, अनुशासन और अभिलेख रखरखाव पर दिए निर्देश


जलालपुर अंबेडकरनगर। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को जलालपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर के सभी विभागों  ई-मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक तथा अभिलेख कक्ष  का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीओ ने परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने का वातावरण स्वच्छ और अनुशासित रहे। उन्होंने अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “थाने की स्वच्छता और अभिलेखों का सुचारु रखरखाव पुलिस की कार्यशैली का दर्पण होता है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।”

इस अवसर पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षकगण, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान पूरे कोतवाली परिसर में गतिविधि तेज रही और अधिकारी के निर्देशों के पालन की तैयारी तुरंत प्रारंभ कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments