Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएमओ ने किया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का...

सीएमओ ने किया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण


अयोध्या।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने सीएचसी पूरा बाजार के अंतर्गत उपकेंद्र ददेरा की ग्राम सभा इटौरा का भ्रमण किया गया। वहां ग्राम स्वास्थ्य एवम पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। ग्राम स्तर पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, स्टॉप डायरिया प्रोग्राम, बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत आशा, आंगनवाड़ी के जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया।

                  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सरेठी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंजना, में सीएचओ के कार्यों का मूल्यांकन किया साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं और अन्य स्वास्थ्यसेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी देने को कहा। अंजना उपकेंद्र दतिया ग्राम में आशा एवम आंगनवाड़ी द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया एवम श्याम कुमार के घर जाकर वर्तमान समय में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डिप्टी डी आई ओ डॉक्टर राजेश चौधरी, डी पी एम आर पी पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार एवम ब्लॉक स्तर चिकित्सा अधीक्षक , एच ई ओ एवम बी पी एम उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments