Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनियमित टीकाकरण का सी एम ओ ने किया निरीक्षण

नियमित टीकाकरण का सी एम ओ ने किया निरीक्षण


जलालपुर अंबेडकर नगर। नियमित टीकाकरण व अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने  सीएमओ पहुंचे जिससे खलबली मच गई । सीएमओ डॉ राजकुमार तथा डिप्टी सीएमओ आशुतोष सिंह अचानक नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां बारीकी से अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ-साथ नियमित टीकाकरण का भी जांच किया जहां सब कुछ दुरुस्त पाया गया। तत्पश्चात नगपुर उप केंद्र पहुंचे जहां पर आंगनवाड़ी रीता के विलंब पहुंचने पर सीएमओ ने आपत्ति जताते हुए डीपीओ से शिकायत किया इसके बाद मुस्तफाबाद पहुंचे जहां काफी गहनता के साथ जांच पड़ताल किया जांच पड़ताल में आयरन की गोली कम पाए जाने पर एएनएम को फटकार लगाया । उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में दवा की कमी नहीं होनी चाहिए और मरीज को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जानी चाहिए साथ ही आयुष्मान कार्ड का भी जांच पड़ताल किया गया। इस मौके पर अधीक्षक जयप्रकाश तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी  मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments